Home मुख्य समाचार आतंकी तहव्वुर राणा ने एनआईए को सौंपी अपनी ‘डिमांड लिस्ट’, कुरान के साथ मांगी ये चीजें
मुख्य समाचार

आतंकी तहव्वुर राणा ने एनआईए को सौंपी अपनी ‘डिमांड लिस्ट’, कुरान के साथ मांगी ये चीजें

Share
Share


नई दिल्ली । मुंबई हमले को लेकर आतंकी तुहव्वुर राणा से एनआईए की पूछताछ लगातार जारी है। उसके पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर भी तफ्तीश तेज कर दी गई है। इस बीच आतंकी राणा ने हृढ्ढ्र हेडक्वार्टर में अपनी एक डिमांड लिस्ट रख दी है। उसने अफसरों को बताया है कि उसे जेल में क्या-क्या चाहिए।
एक रिपोर्ट के मुताबिक तहव्वुर राणा से अपील की है कि उसे कुरान, कलम और कागज जेल में उपलब्ध करवाया जाए। एक अधिकारी ने बताया है कि एनआईए हेडक्वार्टर में भी राणा पांच बार की नमाज अदा कर रहा है। उसने मांग की थी कि उसे कलम और कागज दिया जाए। अब कलम से वो खुद को नुकसान ना पहुंचा ले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि तहव्वुर राणा के साथ कोई अलग व्यवहार नहीं किया जा रहा है, उसे सिर्फ एक सामान्य कैदी जितनी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब जानकारी के लिए बता दें कि काफी संघर्ष और एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राणा को भारत लाया गया है। अमेरिकी अदालतों में उसने कई बार अपने प्रत्यपर्ण पर रोक लगवाने की कोशिश की थी। लेकिन अंत में जीत भारत की हुई और अब तहव्वुर राणा को उसके गुनाहों की सजा देने की बारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...