Home मुख्य समाचार नागुपर में बोले बाबा रामदेव, औरंगजेब की चर्चा करना व्यर्थ
मुख्य समाचार

नागुपर में बोले बाबा रामदेव, औरंगजेब की चर्चा करना व्यर्थ

Share
Share


नागपुर । पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को नागपुर के मिहान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को नागपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


बाबा रामदेव ने कहा, भारत भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान शिव और छत्रपति शिवाजी महाराज का देश है। हमें अपने पूर्वजों के गौरव से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।


योगगुरु ने आगे कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक था, उसकी चर्चा करना ही व्यर्थ है। भारत में जितने भी क्रूर आतंकी शासक रहे, उनकी गुलामी की निशानियों को सहेज कर रखने का कोई मतलब नहीं है। हमें अपने महान पूर्वजों की विरासत पर ध्यान देना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाना चाहिए। बता दें कि इन दिनों औरंगजेब को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...