Home नई दिल्ली प्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी खबर आई सामने, भक्तों में छाई निराशा
नई दिल्ली

प्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी खबर आई सामने, भक्तों में छाई निराशा

Share
Share


नई दिल्ली।  प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा पर कुछ दिनो के लिए रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार यह फैसला होली के त्योहार और महाराज के स्वास्थ्य को लेकर लिया गया है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज 10 मार्च से 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालेंगे।
उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भजन मार्ग अकाउंट पर दी है।

होली के मौके पर सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़ दिखती है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया और अपील की गई कि इन दिनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए न आएं। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सूचना में लिखा गया, आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात 02:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी।

आप सभी प्रियजनों से प्रार्थना है कि अगर आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इन दिनों में दर्शन के लिए ना आएं।
बता दें कि वृंदावन में होली का उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जाता है। कल यानी 10 मार्च को रंग भरनी एकादशी है और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए ब्रज में होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। ऐसे में प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर न पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...