Home मुख्य समाचार चमोली गोविंदघाट में दरकी पहाड़ी, भूस्खलन से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त
मुख्य समाचार

चमोली गोविंदघाट में दरकी पहाड़ी, भूस्खलन से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त

Share
Share


चमोली (उत्तराखंड)। सीमांत जिला मुख्यालय चमोली के चाइना बॉर्डर पर गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है. बुधवार सुबह गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से ध्वस्त हो गया है. पुल ध्वस्त होने से पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है. वहीं दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के उस पार फंसे गए हैं.


चमोली जनपद के गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला एक मात्र मोटर पुल भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से पुल को काफी नुकसान पहुंचा है. पुल क्षतिग्रस्त होने से पुलना, लोकपाल घाटी का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय समेत देश दुनिया से कट गया है.


बताते चलें कि गोविंदघाट गुरुद्वारे के समीप अलकनंदा नदी के ऊपर ये ब्रिज बना था. पुल ध्वस्त होने से भ्यूडार-पुलना गांव का संपर्क भी जोशीमठ से कट गया है. घटना की सूचना पर एसडीएम जोशीमठ चंद्र शेखर वशिष्ट गोविंदघाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं गोविंदघाट से पुलना तक की पैदल आवाजाही भी फिलहाल ठप हो गई है. वहीं गोविंदघाट से घांघरिया को जोड़ने वाला ये मोटर पुल काफी अहम है.


बता दें कि साल 2015 इस मोटर पुल का निर्माण किया गया था. पुल हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और कागभुसंडी जैसे ट्रैकिंग व धार्मिक स्थलों को जोड़ता था. वहीं 25 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं. ऐसे में पुल के ध्वस्त होने से परेशानी खड़ी हो सकती हैं. वहीं पुल ध्वस्त होने से दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के उस पार फंसे गए हैं.


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पहाड़ी से भूस्खलन हुआ चारों ओर अंधेरा हो गया. कुछ पता ही नहीं चल पाया कि क्या हो रहा है और कुछ ही पलों में पूरा पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पुल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों की आवाजाही बाधित हो गई है. भूस्खलन से पहाड़ी से काफी ज्यादा पत्थर गिरे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...