Home मुख्य समाचार जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस चौकी के पास ग्रेनेड हमला, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Share
Share


बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बीती रात एक पुलिस चौकी के पास हमले की खबर है. हालांकि, इसमें किसी जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया.


जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक बयान के अनुसार बारामूला में एक संदिग्ध ग्रेनेड हमले की सूचना मिली. यह घटना मंगलवार रात लगभग सवा 9 बजे के करीब हुई. पुलिस के अनुसार बारामूला के ओल्ड टाउन पुलिस पोस्ट के पीछे से धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. इससे लोगों में दहशत फैल गई. इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई.


आनन-फानन में पुलिस दलों ने तुरंत अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान देर रात पुलिस चौकी के पीछे चारदीवारी के बाहर एक ग्रेनेड पिन जैसी वस्तु बरामद की गई. पुलिस को संदेह है कि यह ग्रेनेड हमले का प्रयास था. इस विस्फोट में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ. विस्फोट के कोई निशान नहीं पाए गए.


जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में अभियान जारी है. जारी बयान में कहा गया है कि बारामूला पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. नागरिकों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस को देने का आग्रह करती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...