Home कौशांबी दिल्ली वालो को मिलेगी राहत, लोरेंस जैसे गैंगस्टर की आने वाली है शामत
कौशांबी

दिल्ली वालो को मिलेगी राहत, लोरेंस जैसे गैंगस्टर की आने वाली है शामत

Share
Share

नई दिल्‍ली. नेशनल कैपिटल दिल्‍ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से सरकारी कामकाज में तेजी देखी जा रही है. खासकर दिल्‍ली की सुरक्षा को लेकर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता काफी फिक्रमंद हैं. यही वजह है कि उन्‍होंने शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उनके साथ दिल्‍ली के गृह मंत्री आशीष सूद भी थे. इस दौरान अमित शाह ने दिल्‍ली को क्राइम फ्री और क्‍लीन करने के लिए पांच सूत्रीय फॉर्मूला सुझाया. उन्‍होंने इसपर तत्‍काल अमल करने को भी कहा है, ताकि दिल्‍ली की जनता की जिंदगी बेहतर हो सके. गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली को अपराध मुक्‍त करने के लिए इंटरस्‍टेट गैंग और गैंगस्‍टर के खिलाफ काफी सख्‍ती से निपटने का निर्देश दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अमित शाह ने कहा कि शहर में इंटरस्‍टेट गिरोहों को सख्ती से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ भी सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

प्‍लान नंबर- 1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्‍ली के गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर और अन्‍य सीनियर अफसरों से शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की है. गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में प्रवेश करने, उनके दस्तावेज बनवाने और उन्हें यहां रहने की सुविधा प्रदान करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्‍लान नंबर- 2
अमित शाह ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और अन्‍य अधिकारियों से मुलाकात में क्राइम कंट्रोल को लेकर अहम निर्देश दिए हैं. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि इंटरस्‍टेट गैंग्‍स के साथ सख्‍ती से निपटना दिल्‍ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. ऐसे गैंग्‍स को जड़ से खत्‍म करना होगा. अब लॉरेंस बिश्‍नोई जैसे गैंगस्‍टर के गैंग के लिए शामत आएगी.

प्‍लान नंबर- 3
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. गृह मंत्री कहा कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करना चाहिए.

प्‍लान नंबर- 4
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने अमित शाह ने आगे कहा कि डीसीपी स्तर के अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर जनसुनवाई शिविर लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें. दिल्ली पुलिस को उन स्थानों की पहचान करनी चाहिए जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है और दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर और मुख्य चीफ सेक्रेटरी को बैठक करनी चाहिए और इसका त्वरित समाधान निकालना चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके.

प्‍लान नंबर- 5
शुक्रवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार को जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर उससे निपटने के लिए मानसून एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...