Home नई दिल्ली पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी
नई दिल्ली

पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी

Share
Share


नई दिल्ली। उत्तर भारत में विदाई से पहले सर्दी एक बार फिर अपना रंग दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों की बारिश के चलते मौसम फिर से ठंड़ा हो गया है। सर्द हवाओं ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार (1 मार्च) को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
अफगानिस्तान से पश्चिमी हवाओं के चलते शुक्रवार (28 फरवरी) हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, बादल फटने और भारी बारिश हुई है।
इससे चमोली जिले में सीमा सड़क संगठन के 55 मजदूर फंस गए, जिनमें से कई को सुरक्षित निकाल लिया गया।
राज्य में करीब 200 सड़कें बंद हो गईं साथ ही चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। आईएमडी ने शनिवार को भी हिमपात की चेतावनी जारी की है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड़ के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
सड़कों पर कई बर्फ जमा होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने पूरे दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
जम्मू में 3 दिनों से लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जिससे कई सड़कों को बंद करना पड़ा। यहां भी आज बर्फबारी का अलर्ट है।
राजस्थान के कुछ सुबह से ही कई जगह बादल छाए रहने के साथ ठंड़ी हवाओं के कारण सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा भी नजर आया है।
आईएमडी ने बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर और चूरू में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। इससे खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में भी आज कई जिलों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पश्चिमी विक्षोभ से बिहार के मौसम में बदलाव होगा, जबकि झारखंड़ में 2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री का इजाफा हो सकता है।
दिल्ली में शुक्रवार से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। इस कारण ठंड़ी हवाएं चलने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 15 डिग्री तक रह सकता है।
इसके बाद आने वाले 5-6 दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में इजाफा होगा।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने ला-नीना को जिम्मेदार ठहराया है।
यह प्रशांत महासागर के सतही जल के सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाने के चलते बनता है और मौसम को प्रभावित करता है।
ला-नीना के चलते ही इस बार दिसंबर-जनवरी में अनुमान के मुताबिक ठंड ज्यादा नहीं पड़ी।
फरवरी के पहले सप्ताह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया। इससे इस बार गर्मी के मौसम में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...