Home अयोध्या कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग
अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

Share
Share


दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में सामने आएगा सच : संतोष दूबे

अयोध्या। बनवीरपुर में हुई घटना में नया मोड़ आ गया है। धर्मसेना, चाणक्य परिषद व अन्य समाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान घटना से जुड़े कई नये तथ्य मीडिया के समक्ष रखे है। मामले का साजिशकर्ता बनबीरपुर गांव के सुभाष सिंह कल्लू को बताया जा रहा है। इसके साथ में मृतक व आरोपी पक्षों में कभी कोई विवाद न होने का दावा भी किया जा रहा है। मामले में मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की गई है।


प्रेसवार्ता के दौरान धर्मसेना प्रमुख संतोष दूबे ने बताया कि पूरी घटना पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। दुर्घटना को हत्या का रुप दिया जा रहा है। बनबीरपुर में रहने वाले सुभाष सिंह कल्लू व घटना में आरोपी अर्पित दूबे के पिता अखिलेश्वर कुमार दूबे के बीच 2009 से विवाद है। सुभाष सिंह लगातार अखिलेश्वर दूबे के परिवार के फंसाने के लिए षड़यंत्र रचता रहता है। एक मामले में पुलिस जांच में अर्पित निर्दोष साबित हुआ था।उनका आरोप है कि 7 फरवरी की सुबह सुभाष सिंह ने अपने साथियों के साथ अर्पित को जान से मारने की धमकी दी थी व हमला करने का प्रयास किया था। जिसकी सूचना पुलिस व चौकी पर अर्पित ने दी थी।

पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे बढ़े हुए मनोबल के कारण सुभाष ने शाम को फिर से अर्पित को मारने का प्रयास किया। जिसमें अंधेरे में भागने के दौरान यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि अर्पित का परिवार कई पीढ़ियों से काफी समृद्ध है। उनका 1941 से गांव में पुश्तैनी दो बीघे में पांच मंजिला मकान आगे व तीन मंजिला पीछे है। अर्पित के परबाबा थानेदार रहे है। बाबा बलभद्र प्रसाद दूबे सूबेदार मेजर, चचेरे बाबा डीजीसी क्रिमिनल रहे है। चचेरे भाई अमरनाथ दूबे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी है। चाचा केपी दूबे आबकारी अधिकारी है।

सुभाष ने ही लोगो को गुमराह करने के लिए सट्टेबाजी द्वारा धन अर्जित करने का भ्रम लोगो के बीच फैलाया है।उन्होंने कहा कि मामले में सत्यता सामने लाने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच आवश्यक है। जिसमें घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज के भी शामिल किया जाए। मामले में जो भी दोषी को उसके खिलाफ कार्रवाई हो और किसी भी निर्दोष को फंसाया न जाय। उन्होंने कहा कि घटना का लगातार राजनीतिकरण हो रहा है। कई संगठन अपना राजनैतिक स्वार्थ साधने के लिए घटना को तूल दे रहे है। मामले में किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक राम अनुज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, राधिका प्रसाद पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राहमण महासभा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष क्षीरेश्वर मिश्र, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य कप्तान तिवारी, सूर्यकांत पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अखिलेश्वर कुमार दूबे, पारसनाथ पाण्डेय मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...

अयोध्यामुख्य समाचार

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दर्शन यात्रा पर लिखी पुस्तक का विमोचन

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार क्षेत्र के धारूपुर, देवगढ़ स्थिति मणिप्राण संगठन के कार्यालय...