Home मुख्य समाचार समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध
मुख्य समाचार

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध

Share
Share


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तारी को द्वेषपूर्ण बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई और समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने के प्रयासों का विरोध किया।इससे पहले, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर धरना देकर इस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक द्वेषवश की जा रही कार्रवाइयों को तत्काल रोकने की मांग की।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा पूजा शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, नगर महासचिव इरशाद अहमद गुड्डू, पूर्व नगर महासचिव सौरभ यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष शफाहत हुसैनी और प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा शाह आलम शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...