Home कौशांबी सद्भावना सम्मेलन भी सनातन की परम्परा और मूल्यों को लेकर चल रहा है: योगी
कौशांबी

सद्भावना सम्मेलन भी सनातन की परम्परा और मूल्यों को लेकर चल रहा है: योगी

Share
Share

महा कुम्भ नगर, 27 जनवरी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मानव उत्थान सेवा समिति के सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। सम्मेलन में पहुंचकर सीएम ने वहां मौजूद श्रृद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि सद्गुरु सतपाल महराज के गुरुदेव एक सिद्ध योगी थे, उनकी साधना ने भारत के सनातन धर्म की पवित्र परम्परा से आगे बढ़कर मानव कल्याण का जो मार्ग प्रशस्त किया उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए देश और दुनिया में सनातन धर्म के मूल्यों को को पूरी मजबूती के साथ स्थापित करने का काम सतपाल महराज इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम से कर रहे हैं। सनातन धर्म यह तेरा या मेरा का संकुचित भाव लेकर नहीं चलता बल्कि वसुधैव कुटुम्ब की भावना लेकर चलता है और उसी सद्भावना का संदेश पूरी मानवता को लिए देने के लिए सनातन धर्म आगे बढ़ रहा है। जब पूरी दुनिया में मानवता कराह रही है, तब सनातन धर्म विश्व मानवता को एक मार्ग दिखा सकता है और यह मार्ग इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम से, इस सम्मेलन में उपस्थित समुदाय और उपस्थित श्रद्धालुओं के माध्यम से मिल सकता है।

मानवता की सेवा ही असली अमृत महाकुम्भ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपने व्यस्त कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम योगी सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने गए। मुख्यमंत्री ने सद्भावना सम्मेलन के उद्देश्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही असली महाकुंभ है। अपने संबोधन में सीएम ने यह भी बताया कि वह अपने आज के इस दौरे में एयरपोर्ट पहुंच गए थे स्टेट प्लेन में बैठने जा रहे थे तभी उन्होंने सतपाल महराज से बात की तो पता चला कि उनका कार्यक्रम अभी चल रहा है जिसके बाद वह एयरपोर्ट से वापस लौट आए और इस सम्मलेन में उनके साथ शामिल हुए। सम्मलेन में सतपाल महाराज के अलावा मां अमृता रावत और स्टॉल महराज के बेटे विभु और सुयश महराज भी मौजूद रहे। यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उनके साथ थे।

इस अवसर पर बोलते हुए सद्गुरु सतपाल महराज ने दिव्य और भव्य महा कुम्भ की व्यवस्था की सराहना करते हुए सीएम योगी का जिक्र किया और कहा कि संत जब राजनीति में होता है तो राजनीति निष्काम और पवित्र हो जाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...