Home कौशांबी अरुणाचल के गृहमंत्री ने लगाई पावन डुबकी, की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना
कौशांबी

अरुणाचल के गृहमंत्री ने लगाई पावन डुबकी, की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

Share
Share

महाकुम्भ नगर, 27 जनवरी। अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री मामा नातुंग ने संगम के पवित्र जल में दुबकी लगायी एवं अपने प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानद देवतीर्थ के आदेश पर परिजनों एवं अधिकारियों के साथ महाकुम्भ में आये हैं। यहां आकर वे अभिभूत हैं। महाकुंभ में दिव्य व्यवस्था के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञ हैं। ज्ञात है कि अरुणाचल प्रदेश एवं पूर्वोत्तर के सभी राज्य गोवर्धन मठ पूरी के धार्मिक क्षेत्र के अधीन आते हैं। अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री मामा नातुंग सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से प्रयागराज आये। उन्होंने पत्नी मानकी नातुंग, बेटी माम्पी नातुंग, पुत्र दोदुग नातुंग, भाजपा नेता नेजी टाकू, अरुणाचल भवन दिल्ली के डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर मार्थो वागरा एवं अन्य अधिकारियों के साथ संगम ने डुबकी लगायी। इसके बाद कुम्भ नगर के सेक्टर 18 स्थित हर्षवर्धन मार्ग पर पूर्वोत्तर के शंकराचार्य शिविर में
आकर आदि शंकराचार्य के चरण पादुका की पूजा अर्चना की और स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर वे महा यज्ञशाला में पहुंचे और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के मंगल के लिए आहुति दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे 144 वर्ष के बाद लगने वाले महाकुम्भ में शामिल होकर अभिभूत हैं। यहां आकर उन्होंने सगम में डुबकी लगायी तथा शंकराचार्य एवं साधु-संतों का अशीर्वाद लिया। वे पहली बार यहां आये है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...