Home कुशीनगर विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को किया गया याद
कुशीनगर

विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को किया गया याद

Share
Img 20231216 Wa0323
Share

कुशीनगर । शनिवार को विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अ० प्रा०, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी, कुशीनगर की अध्यक्षता में विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक पर रिट भेंट कर तथा माल्यापर्ण कर भव्यता के साथ जलकल भवन, पडरौना में मनाया गया। जिसके विशिष्ठ अतिथि विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, पडरौना रहे। उन्होंने बताया कि आज 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन वीर शहीदों को याद किया गया जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत  के लिए उत्तरदायी थे। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत पाक युद्ध में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र सहित आत्मसमर्पण के लिए भारतीय सशस्त्र सेना ने मजबूर कर दिया था और उसी उपलक्षय में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त अवसर पर मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन आर०एस० पाण्डेय, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कुशीनगर

पानी बचाने को लेकर हुई चर्चा जल संकट से किया आगाह 

पानी बचाओ महासंघ द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी कसया, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर...

कुशीनगरमुख्य समाचार

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल

अस्पताल में भर्ती, पिकअप में सात गोवंशीय पशु व असलहे बरामद कुशीनगर।...

कुशीनगरमुख्य समाचार

कुशीनगर की बेटी को दिलाऊंगा इंसाफ : अरुण चंचल

कुशीनगर। जनपद के थाना हनुमानगंज निवासी नाबालिग बेटी के न्याय की लड़ाई...

कुशीनगरमुख्य समाचार

कुशीनगर : आरटीआई कार्यकर्ताओं की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

कुशीनगर। जनपद में आरटीआई कार्यकर्ता एसोसिएशन की बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह...