Home अयोध्या सरदार पटेल भारत के बेजोड़ शिल्पकार थे:प्रमोद सिंह
अयोध्या

सरदार पटेल भारत के बेजोड़ शिल्पकार थे:प्रमोद सिंह

Share
Img 20231215 Wa0005
Share

अयोध्या । अपना दल एस द्वारा गोसाईगंज विधान सभा के लालगंज विधानसभा अध्यक्ष गौतम पटेल  नेतृत्व में आयोजित सरदार पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल जी राष्ट्र के निर्माण जो योगदान दिया है, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरदार पटेल भारत के बेजोड़ शिल्पकार थे। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में सरदार पटेल का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने बुद्धिमत्ता, निश्चय, अदम्य साहस और कूटनीति के बल पर अंग्रेजों से भारत देश को आजाद कराया। अंग्रेज जाते-जाते भारत को दो टुकड़े में तो कर गए, लेकिन सरदार पटेल ने बिना किसी का खून बहाए 565 रियासतों को भारत संघ में मिला लिया था। कार्यक्रम के उपरांत जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भूपाल सिंह को सम्मानित कर सरदार पटेल जी की प्रतिमा भेंट की गई।।इस अवसर पर राजेंद्र पटेल, पेशकार पटेल, राजेश पटेल, मिथलेश कुमारी, सभाजीत पटेल , विनोद पटेल, नरेंद्र यदुवंशी, राजनीश सिंह, राम कृपाल पटेल, राम बुझारत वर्मा प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...