कुशीनगर। जनपद में शाम चार बजे कसया-कुशीनगर मार्ग स्थित राष्ट्रीय कमेरा यूनाइटेड मोर्चा कार्यालय पर अखंड भारत के निर्माता लौहपुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल जी के परिनिर्वाण दिवस पर समारोह आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित वक्ताओं ने वर्तमान समय में भी सरदार पटेल के विचारों को प्रासंगिक बताया। समारोह में डाक्टर राघवेन्द्र सिंह पटेल जी, श्री जितेन्द्र पटेल एडवोकेट, राजेश्वर विश्वकर्मा जी,रामनरेश पटेल जी, अमरनाथ पटेल एडवोकेट, गुड्डू पटेल जी, अरविंद खरवार, नरोत्तम पटेल जी,रामजतन सिंह पटेल,शिव कुमार शर्मा जी, महेश प्रजापति जी आदि बहुत से सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये .
Leave a comment