बाँदा।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार,अभियुक्त सागर केवट पुत्र जियालाल निवासी बरुआ डेरा कनवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा।उसके ऊपर अभियोग मु0अ0सं0 963/23 धारा 3/25 पंजीकृत किया गया,पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण,निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में 15 दिसंबर 2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गस्त एवं चेकिंग के दौरान कनवारा दरदा छावनी रोड से एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।उनके पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर,2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
Leave a comment