Home पटना लेशी सिंह को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, विवेक-देवेश की भी बढ़ी सिक्योरिटी
पटनामुख्य समाचार

लेशी सिंह को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, विवेक-देवेश की भी बढ़ी सिक्योरिटी

Share
Share


पटना। बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की सुरक्षा कर दी है, वहीं हाल ही में लोकसभा का चुनाव जीतने वाले देवेश चंद्र ठाकुर और विवेक ठाकुर को भी वाइ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है।
रिपोर्ट के आधार पर राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में तीनों की सुरक्षा बढ़ाकर जेड और वाइ श्रेणी करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार के विशेष सचिव के सुहिता अनुपम की ओर से इससे संबंधित पत्र पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) को भेजा गया है. मंत्री लेशी सिंह, सांसद विवेक ठाकुर और देवेश चंद्र ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाने की अधिसूचना भी बुधवार को जारी कर दी गयी।

सुरक्षा की दृष्टि से जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 जवान रहते हैं, जिसमें चार से छह कमांडो होते हैं. वहीं, वाइ श्रेणी की सुरक्षा में आठ जवान और एक से दो कमांडो तैनात रहते हैं. बिहार राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये फैसलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...