Home बस्ती बस्ती : कप्तानगंज सीएचसी में डाक्टर व आशा बहू में झड़प, घंटों ठप रही ओपीडी
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : कप्तानगंज सीएचसी में डाक्टर व आशा बहू में झड़प, घंटों ठप रही ओपीडी

Share
Share

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच के लिए भेजा


कप्तानगंज (बस्ती)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डाक्टर और आशा बहू में झड़प हो गई। झड़प के बाद सीएचसी प्रभारी समेत अन्य डाक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बन्द कर दीं। मात्र इमरजेंसी सेवा जारी रखी। ओपीडी सेवाएं बन्द करने के बाद मरीज अस्पताल परिसर में चक्कर काटने लगे। इस घटनाक्रम की सूचना जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को मिली तो उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सीएचसी कप्तानगंज पर पहुंच कर मामले की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


सीएचसी कप्तानगंज पर पहुंचकर सीएमओ ने परे घटना की जानकारी की। प्रभारी समेत अन्य डाक्टरों और आशा बहुओं से पूछताछ की जिसमें पता चला कि कमीशनबाजी को लेकर डाक्टर और आशा बहुओं में झड़प हुई थी। कुछ आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि डाक्टरों द्वारा जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे अपने हिसाब से चिन्हित सेंटरों से कराए जाते हैं। दवाईयां भी अपने परिचित मेडिकल स्टोर पर खरीदने के लिए मरीजों से कहा जाता है।

वहीं अधीक्षक अभय कुमार सिंह ने कुछ आशा बहुओं द्वारा लगाये गये आरोप को निराधार बताया। कहा कि कुछ आशा बहुओं द्वारा आये दिन सीएचसी कप्तानगंज पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जाती है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है। जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम शंकर दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...