अयोध्या में जमीन पर कब्जे को लेकर फिर विवाद
अयोध्या। अयोध्या में जमीन पर कब्जे को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। माझा बरेहटा क्षेत्र में स्थानीय किसानों और लोढ़ा ग्रुप के बीच जमीन को लेकर टकराव बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय के साथ किसानों ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने लोढ़ा ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए। पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि लोढ़ा ग्रुप ने जमीन लेने के बाद अब स्थानीय किसानों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर किसानों को धमकाते हैं और बची हुई जमीन को कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। पवन ने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी किसानों के हक के लिए सडक़ पर उतर कर आंदोलन करेगी। ïउन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसानों के लिए क्या कर रही है। कहा कि अगर सरकार ईमानदार है तो वह किसानों की जमीन बचाए, अन्यथा वह भ्रष्ट समझी जाएगी।
उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। किसानों ने भी कहा कि लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर उन्हें धमकाते हैं और उनकी जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। माझा बरेहटा में लोढ़ा ग्रुप ने पहले से ही जमीन ले रखी है और अब उसके आसपास की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। यह मामला अयोध्या में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है और किसानों के आंदोलन के संकेत से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
Leave a comment