देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न ब्लाकों में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए बनने वाले एमडीएम के नौ नमूने लिए। उनमें रोटी, पके चावल सब्जी व दाल के नमूने शामिल हैं।
इस मौके पर बच्चों को संचारी रोग से बचाव के उपाय बताए गए एवं खाद्य सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। पिपरा नाजिर सलेमपुर स्थित पीडीएस की दुकान का भी निरीक्षण किया। दुकान से गेहूं व चावल के नमूने भरे। दुकान का खाद्य सुरक्षा में रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर पंजीकरण के लिए दो दिनों का समय दिया गया।
Leave a comment