Home देवरिया देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में रफ्तार गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में रफ्तार गैंग का बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Share
Share

देवरिया। जनपद के लार थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने रफ्तार गैंग के शातिर अपराधी नीतेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से नीतेश यादव घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश नीतेश सोशल मीडिया पर अपनी रील डालकर वायरल करता था।


यह मुठभेड़ लार थाना क्षेत्र के सहजोर गांव के पास बुधवार सुबह हुई। पुलिस को सूचना मिली थी रफ्तार गैंग का बदमाश नीतेश यादव सहजोर आने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। रोड पर पहुंचे नीतेश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीतेश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार पर उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक नीतेश यादव पर लूट, हत्या का प्रयास व अन्य घटनाओं के 11 मुकदमें दर्ज हैं। वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जनपद में दहशत का माहौल बना रखा था। पुलिस को लंबे समय से नीतेश की तलाश थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...