नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही गांव में हुई वारदात
गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही गांव में रविवार की रात पति-पत्नी और पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर एसपी के साथ पुलिस टीम ने घंटों छानबीन की लेकिन हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45) और पत्नी देवंती (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी। बड़ा पुत्र रामशीष (20) घर में सो रहा था। छोटा पुत्र आशीष गांव में आर्केस्ट्रा को देखने गया था। आशीष रात दो बजे घर आया तो देखा कि बाहर सो रहे उसके माता-पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो वह भी मृत मिला।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ शवों को देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कुछ ही देर बाद एसपी ओमवीर सिंह व अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से लोग सहमे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
नाराज ग्रामीणों ने जाम की सडक़, प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाया
तिहरे हत्याकांड से नाराज ग्रामीणों ने सडक़ पर झाड़ी रख कर यातायात जाम कर दिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रामकिशुन बिन्द घटनास्थल पर पहुंच गए तो ग्रामीण भडक़ गए। प्रधान पर आरोप लगाते हुए दौड़ा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशन बिन्द ने कहा कि लगभग 17 दिन पूर्व एक ही क्लास में पढऩे वाले प्रेमी युगल की पंचायत में लडक़ी से शादी की बात का जिक्र आया था। इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी हुई थी। यह हत्याएं कैसे हुइंर्, यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द घटना के दोषियों को गिरफ्तार करेगी।
Leave a comment