Home चंदौली चंदौली : वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत
चंदौलीमुख्य समाचार

चंदौली : वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी की मौत

Share
Share

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलकर्मी की पत्नी सकलडीहा सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं।


स्थानीय लोगों के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना के मंधाछ गांव निवासी शारदा नंदन (51) पीडीडीयू नगर रेलवे में परिचालन विभाग में एसएम प्रथम के पद पर तैनात थे। पत्नी नूतन पटेल सकलडीहा सीडीपीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। शारदा नंदन सकलडीहा तिराहा स्थित आवास से ड्यूटी के लिए पीडीडीयू नगर जा रहे थे। उसी दौरान बथावर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल शारदा नंदन को लोगों ने सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद बेटी स्मृति (13), पुत्र शिवमंगल (4) के साथ उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...