Home अयोध्या रामपथ निर्माण व सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने में छह अभियंता निलंबित
अयोध्यामुख्य समाचारलखनऊ

रामपथ निर्माण व सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने में छह अभियंता निलंबित

Share
Share

अयोध्या। अयोध्या में 14 किलोमीटर लंबे रामपथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा उत्तर प्रदेश जल निगम के छह अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। पिछले शनिवार और मंगलवार रात हुई बारिश में रामपथ के किनारे स्थित करीब 15 गलियां और सडक़ें जलमग्न हो गई थीं। रामपथ के किनारे स्थित घरों में बारिश का पानी घुस गया। नवनिर्मित रामपथ एक दर्जन से अधिक स्थानों पर धंस गया।


राज्य सरकार ने इस मामले में अहमदाबाद स्थित कंपनी भुवन इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। विशेष सचिव विनोद कुमार ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल और सहायक अभियंता अनुज देशवाल को निलंबित करने के आदेश जारी किए। वहीं, कनिष्ठ अभियंता प्रभात कुमार पांडेय को निलंबित करने का आदेश पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (विकास) वीके श्रीवास्तव ने जारी किया।


उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार मिश्रा ने अयोध्या में अधिशासी अभियंता आनंद कुमार दुबे, सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार यादव और अवर अभियंता मोहम्मद शाहिद को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...