अंबेडकरनगर का रहने वाला था शत्रुघन विश्वकर्मा
अयोध्या। राममंदिर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के एक जवान की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह 5:25 बजे हुई।
पुलिस का कहना है कि राममंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो देखा कि एक जवान को गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) है। वह अंबेडकरनगर का रहने वाला था। जवान की मौत से परिसर में हडक़ंप मच गया। सूचना पर आईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Leave a comment