Home अयोध्या अयोध्या : प्रोफेसर पति, सास एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस
अयोध्यामुख्य समाचारलखनऊ

अयोध्या : प्रोफेसर पति, सास एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Share
Share

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में है प्रोफेसर की तैनाती


अयोध्या। कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है कुमारगंज पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के वेटरनरी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक पद पर डॉ. अनूप सिंह की नियुक्ति हुई थी। वह विश्वविद्यालय के आवास में पत्नी व 9 माह बेटे के साथ रह रहे थे। बीते शनिवार की रात उनकी पत्नी नेहा का शव फंदे से लटका पाया गया। डॉ. अनूप सिंह ने नेहा को फंदे से नीचे उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल के डॉक्टर में महिला नेहा कुमारी को मृत घोषित कर दिया था।


पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम भेज दिया था। घटना की जानकारी के बाद मृतका की मां ज्ञान्ति देवी निवासी धरमपुर थाना अथमलगोला जिला पटना ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नेहा (25) की शादी 2022 में डॉï. अनूप कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी कैली रोड वार्ड नं 02 शास्त्री नगर पंचायत जिला चन्दौली के साथ हुर्स थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण बेटी की जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज रतन सिंह ने पति डॉ. अनूप सिंह, सास जामवन्ती देवी और देवर अंशु प्रताप सिंह के खिलाफ दहेज हत्या एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की ïधाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...