गोताखोरों की मदद से जल पुलिस कर रही तलाश
अयोध्या। सरयू नदी में शनिवार सुबह नहाते समय अलग-अलग स्थानों पर दो लोग डूब गए। इनमें अंबेडकरनगर का एक युवक और लखनऊ का एक किशोर है। सूचना पर जल पुलिस तलाश कर रही है।
सरयू के नयाघाट पर शनिवार सुबह स्नान करते समय लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र के सुगामऊ निवासी आयुष यादव (11) गहरे में जाकर डूब गया। जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी तरह कंप कैनाल लक्ष्मण घाट के पास नहाते समय अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र के पतौना निवासी हर्षित पाल (19) गहरे पानी में डूब गए। इन हादसों की सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से जल पुलिस तलाश कर रही है।
Leave a comment