कुशीनगर में आपूर्ति रोस्टर धराशायी
कुशीनगर। भीषण गर्मी वे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लो वोल्टेज और बिलजी कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पिपरा झाम फीडर क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग बेहाल हैं।
सरकार की ओर से शहर को 24 घंटे, कस्बा को 22 व गांवों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। दूसरी तरफ कुशीनगर नगर पालिका और ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति का रोस्टर चरमरा गया है। स्थिति यह है कि बिजली के आने व जाने का कोई रोस्टर निर्धारित नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखा व कूलर केवल घूमते हैं।
व्यावसायिक उपयोग के लिए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता खासे परेशान हैं। उनका व्यवसाय बंद पड़ा है। कारोबारियों का कहना हैं कि विभाग बिजली बिल टाइम से भेज देता है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से वह पूरी तरह जूझ रहे हैं। उनके उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं। इस भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती और लो बोल्टेज की समस्या से आमजन पूरी तरह परेशान हैं लेकिन बिजली विभाग मौन है।
Leave a comment