Home अयोध्या कभी भी गिर सकती है केंद्र की लंगड़ी सरकार : चंद्रशेखर आजाद
अयोध्यादेशमुख्य समाचारलखनऊ

कभी भी गिर सकती है केंद्र की लंगड़ी सरकार : चंद्रशेखर आजाद

Share
Share

अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे नगीना सांसद बोले-धर्म को राजनीति से रखें दूर


अयोध्या। अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। यह स्पष्ट हो गया कि धर्म अब राजनीति से दूर रहे तो ज्यादा अच्छा है।


उन्होंने कहा कि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए। रोजगार और महंगाई पर बात होनी चाहिए। धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है। किसी भी धर्म को राजनीति में न लाया जाए तो बहुत अच्छा होगा। इससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी

चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र की सरकार लंगड़ी सरकार है। यह कभी भी गिर सकती है। इस बारे में सभी लोग जानते हैं कि कैसे सरकार बनाई गई है। भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था लेकिन 250 भी पार नहीं कर सके। जनता भाजपा के खिलाफ है। यह पूरा चुनाव जनता ने लड़ा है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल गिरा है। सेना में चार साल की नौकरी कोई नहीं करना चाहेगा। सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं चलेगा। सरकार को इस मुद्दे पर गंभीर होना चाहिए। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर एक सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो दिल्ली में आंदोलन होगा। किसी भी परीक्षा में कोई भी धोखा नहीं होना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...