Home मुख्य समाचार बाराबंकी : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मुख्य समाचारलखनऊ

बाराबंकी : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Share
Share

लखनऊ। जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने १० हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार रामसनेहीघाट के गोविन्द पर 10 हजार का इनाम घोषित है। वह लूट के मामले में वांछित था। मंगलवार रात कोटवा सडक़ के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह असलहा बरामद करने के लिए पुलिस उसे ले गई थी। तमंचा मिलते ही वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोविंद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...