60 लाख स्ट्रोक कपालभाति प्राणायाम करने का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया
अयोध्या के सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के लोकप्रिय संत, हठयोगी महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दो माह में कपालभाति प्राणायाम के 60 लाख स्ट्रोक लगाए है। 2 अप्रैल 2024 से भोजन का त्यागकर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे है। यह साधना सितंबर 2024 यानी छह माह तक चलेगी।
स्वामी जी ने शुक्रवार को दो माह यानि 60 दिन की अनवरत साधना पूर्ण कर 60 लाख कपालभाति करने का एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया हैं। छह माह चलने वाली साधना में एक करोड़ 51 लाख स्ट्रोक कपालभाति का करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महेश योगी प्रतिदिन 11 घंटे साधना कर रहे है। छह माह में 1980 घंटे अनवरत साधना करने का संकल्प लिया है।
Leave a comment