अयोध्या। परसपुर हथिगो में हत्या के प्रयास सहित अन्य मुकदमे के फरार आरोपियों के घर हैदरगंज पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। मुनादी कराकर एक महीने के अंदर उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्यवाही की बात कही है।
हैदरगंज क्षेत्र के परसपुर हथिगो गांव में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमें के फरार चल रहे आरोपियों मालती पत्नी बलराम तिवारी, सचिन पुत्र अनिरुद्ध तिवारी, नेता उर्फ सौम्यदीप पुत्र अशोक तिवारी के घर पर हैदरगंज पुलिस ने गुरुवार को नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी कराया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि आरोपियों के फरार होने के चलते न्यायालय द्वारा २९ मई को जारी धारा ८२ सीआरपीसी की आदेश के अनुपालन में फरार आरोपियों के घर पहुंच कर नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाया गया है। न्यायालय के आदेश पर एक महीने के अंदर आरोपियों के उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
Leave a comment