Home अयोध्या अवध विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई से
अयोध्यामुख्य समाचार

अवध विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई से

Share
Share

नकलविहीन परीक्षा के लिए कुलपति ने केन्द्राध्यक्षों के साथ की बैठक

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा

अयोध्या। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर मंगलवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में अपराह्न कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता में प्राचार्यों एवं केन्द्राध्यक्षों के साथ आफ व आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की एनईपी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई से शुरू हो रही है, जो 09 जुलाई तक चलेगी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप स्नातक एवं परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में नकलविहीन कराई जायेगी। सभी अपने दायित्वों का निवर्हन करते हुए पूर्व की भांति परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता बनाये रखने के लिए सहयोग प्रदान करें।

बैठक में कुलपति ने केन्द्राध्यक्षों से कहा कि विश्वविद्यालय की स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा तीन पालियों में होगी। वहीं परास्नातक की परीक्षा दो पालियों कराई जायेगी। इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सात जनपदों में कुल 464 केन्द्र बनाये गए है। जिसमें स्नातक एवं परास्नातक में कुल 5 लाख 35 हजार 654 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...