Home कौशांबी शादी में भोजन कर रहे दलित को बेरहमी से पीटा, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
कौशांबीमुख्य समाचार

शादी में भोजन कर रहे दलित को बेरहमी से पीटा, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Share
Share

कौशाम्बी। सरायं अकिल कस्बे के एक गेस्ट हाउस में 28 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने गए एक दलित को भोजन करने के वक्त लोगों ने बेरहमी से पीट दिया है।

उसे भोजन नहीं करने दिया गया है। दलित को गाली गलौज करते हुए लात घूसों-डंडे से बेरहमी से पीटा है जिससे उसे गम्भीर चोट आई है। मामले की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस और थाना पुलिस को दिए जाने के एक महीना बाद भी मामले में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी छेकवा थाना सराय अकिल 28 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने कस्बे के अर्जुन वाटिका में गया था। शादी समारोह में आधी रात को सूरज भोजन करने के लिए प्लेट लेकर आगे बढ़ा। इसी बीच अभय सिंह, संदीप सिंह व अन्य तीन लोगों ने सूरज से भोजन की प्लेट छीन ली। उसे भोजन नहीं करने दिया गया और उसको लात-घूसा, डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। सूरज बचाव के लिए चीखता चिल्लाता रहा लेकिन कोई बीच बचाव करने नहीं पहुंचा।

घटना के बाद सूरज ने मामले की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी। न्याय न मिलने पर मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही लेकिन एक महीना बीत गया और सूरज के साथ मारपीट के इस मामले में अभी तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। न्याय पाने के लिए पुलिस की चौखट में सूरज भटक रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...