लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा रेंज में बृहस्पतिवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसान जंगल में लकड़ी बीनने गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन की।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को खीरी रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गए शिवचरण (55) निवासी ग्राम खमरिया कोइलार थाना तिकुनिया जिला खीरी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख बाघ जंगल की तरफ भाग निकला। इसके बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों को सूचना दी गई।
Leave a comment