अयोध्या। रामनगरी दर्शन करने आए कानपुर के छह युवक सरयू नदी में नहाते समय डूब गये। इनमें से तीन युवकों को बचा लिया गया। अन्य तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।
जल पुलिस व स्थानीय नाविकों ने तीन युवकों के शव निकाले। युवकों के नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी व रवि मिश्रा हैं। युवक शमशान घाट की तरफ स्नान कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में युवक नदी में डूबे।
Leave a comment