Home मुख्य समाचार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रील बनाते समय हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
मुख्य समाचारलखनऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रील बनाते समय हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Share
Share

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जो कोलकाता का निवासी बताया जा रहा है। उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार कोलकाता निवासी गोविंद मंडल (30) और किंग सुखधर (28) बाइक से दिल्ली से अयोध्या के लिए निकले थे। हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बरावां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी फेसिंग से टकरा गई।इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां किंग सुखधर को मृत घोषित कर दिया गया। गोविंद मंडल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...