Home मुख्य समाचार बहराइच : कंटेनर-कार में भिड़ंत, मासूम की मौत, पांच घायल
मुख्य समाचारलखनऊ

बहराइच : कंटेनर-कार में भिड़ंत, मासूम की मौत, पांच घायल

Share
Share

बहराइच। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक मासूम की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गये हैं।
श्रावस्ती जिले के इकौना इलाके के अकबरपुर निवासी मनोज सिंह के 22 दिन के बेटे की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। मनोज अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ बेटे का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर दोनक्का तिराहे के पास सामने से एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।
इस हादसे में मनोज के मासूम बेटे की मौत हो गई। कार सवार मनोज, उनकी पत्नी लक्ष्मी, मनोज की मां सीमा सिंह, लव कुमार सिंह व लल्लू गोस्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...