Home बांदा रिसौरा और तरखरी की गौ शाला बनी गौहत्या शाला
बांदा

रिसौरा और तरखरी की गौ शाला बनी गौहत्या शाला

Share
3
Share

नरैनी गौशाला मे जाने के लिए लेनी पड़ेगी परमिश

बाँदा। गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया एवं समाजसेवी उमेश तिवारी रिसौरा, तरखरी एवं नरैनी की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करने गए तो उमेश तिवारी ने बताया,कि रिसौरा एवं तरखरी की गौशाला गौवंशौं के लिए हत्या शाला है,दोनों ही गौशालाओं मे कोई कर्मचारी नहीं मिला देखने पर ऐसा प्रतीत होता है,जैसे हफ्तों से सफाई नहीं की गयी,गौवंश गोबर पर ही बैठने को मजबूर हैं,चारो तरफ गोबर का अम्बार लगा है,चारो तरफ से बदबू आ रही है,रिसौरा मे गौवंश कराह रहें हैं तो वहीँ तरखरी मे भूख से बेहाल गौवंश गोबर से बीन बीन पुवाल  खा रहे हैं,पानी की टंकी ऐसा लगता है महीनों से साफ नहीं किया गया है, उसमें काई जमीं है कीड़े है,खाने की चरही मे महीनो से भूसा नहीं डाला गया है,हालांकि तरखरी गौशाला के बगल मे पुवाल की कटिया है,लेकिन गौवंशों को कोई डालने वाला नहीं है उसमे ताला लगा है,सोनू करवरिया बताते हैं कि नरैनी गौशाला  5 कर्मचारी मिले जिसमे से एक संविदा कर्मचारी दो आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे और दो औजीदार थे,जो संविदा कर्मचारी जगशरण और करन की जगह मे काम कर रहें थे।हमने उनसे कहा कि हमें भूसा,गुड़,चना,नमक का स्टॉक दिखाया जाए,जिससे पता चले की गौवंशों के लिए पर्याप्त स्टॉक है या नहीं तो वहाँ के कर्मचारी द्वारा मना कर दिया गया,कहा गया कि हमें अनुमति नहीं है,हम नहीं दिखा सकते हमारे बाबू का आदेश है।उमेश तिवारी ने बताया की नगर पंचायत नरैनी के लिपिक शिवओम द्विवेदी इस गौशाला के प्रभारी है वो गौशाला की बदहाल व्यवस्था को छिपाने की कोशिश कर रहें हैं,क्योंकि हम  समाजसेवी द्वारा गौवंश की रक्षा,रख रखाव व्यवस्था को लोगों तक लगातार दिखाया जा रहा है और सम्बंधित अधिकारी तक गौशाला के सुधार हेतु शिकायत की जा रही है,जिससे उन्हें तकलीफ होती है,इस कारण से शायद उन्होंने यह आदेश दे दिया की हम लोगों को अंदर ना आने दिया जाए और न ही इन्हें कुछ दिखाया जाए।इस पर सोनू करवरिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम इनकी शिकायत जिलाधिकारी को करेंगे और अगर व्यवस्था मे सुधार न हुआ तो मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे और फिर भी कुछ न हुआ तो गौ हित मे आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बांदामुख्य समाचार

बांदा : बंद घर से जेवरात, बाइक के साथ अनाज चोरी

जसपुरा (बांदा)। जसपुरा थाना क्षेत्र के नरजिता मजरा कुंडाडोल निवासी दयाराम ने...

बांदामुख्य समाचार

प्रधान पद के उपचुनाव में गोरे सिंह व विनोद कुमार विजयी

बांदा। तिंदवारी विकास खंड अंतर्गत प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा मार्ग किया जाम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद सडक़ से हटे ग्रामीण बांदा। अघोषित बिजली...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : महिला स्वयं सहायता समूह में 70 लाख का घपला

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन, उपायुक्त ने भेजा नोटिस बांदा।...