कुशीनगर । शनिवार को विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अ० प्रा०, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी, कुशीनगर की अध्यक्षता में विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक पर रिट भेंट कर तथा माल्यापर्ण कर भव्यता के साथ जलकल भवन, पडरौना में मनाया गया। जिसके विशिष्ठ अतिथि विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, पडरौना रहे। उन्होंने बताया कि आज 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन वीर शहीदों को याद किया गया जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए उत्तरदायी थे। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत पाक युद्ध में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र सहित आत्मसमर्पण के लिए भारतीय सशस्त्र सेना ने मजबूर कर दिया था और उसी उपलक्षय में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है। उक्त अवसर पर मनीष जायसवाल, पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन आर०एस० पाण्डेय, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Leave a comment