Home देवरिया एसओजी व थाना भलुअनी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया पर्दाफाश,अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया

एसओजी व थाना भलुअनी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का किया गया पर्दाफाश,अभियुक्त गिरफ्तार

Share
Share

देवरिया। थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरौली करायल शुक्ल मार्ग जोगिया तिराहा नहर पुल के पास खेत में दिनांक 30 सितम्बर 2023 को एक अज्ञात महिला का शव दो हिस्सों में अलग अलग बरामद होने की सूचना पर थाना भलुअनी पुलिस द्वारा थाने पर मु0अ0सं0-182/2023 धारा-302,201 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। जिसके क्रम में महिला की शिनाख्त खुशबू सिंह पुत्री रमेश सिंह निवासी-पैना थाना बरहज जनपद देवरिया के रूप में करते हुए आज दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को एसओजी देविरया व थाना भलुअनी पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त मुन्ना कुमार निषाद पुत्र स्व0 जवाहिर निषाद निवासी-पैना थाना बरहज जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को बताया गया कि खुशबू सिंह उसके गांव की रहने वाली थी जो वर्ष 2016 में किसी व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरेज की थी तथा मार्च वर्ष 2022 में उसका उस व्यक्ति से तलाक हो गया था। मैं दुबई में रहता था खुशबु से फोन से बात चीत के दौरान मैं दुबई से दिसम्बर 2022 में जनपद गोरखपुर में आकर किराये के मकान में रहता था, जहां पर खुशबु उपरोक्त मेरे साथ दिसम्बर 2022 से रह रही थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी, मैं बच्चा गिराने हेतु कह रहा था वह नहीं मान रही थी सितम्बर 2023 में इसी बात को लेकर कहा सुनी के दौरान मेरे द्वारा उसे धक्का दे दिया गया और वह गिर गयी जिससे उसके सर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गयी मेरे द्वारा उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गयी तथा घर के बाथरूम में ही उसे दो हिस्सों में काट कर अलग कर दिया गया तथा उसके शव को गद्दा व रजाई बड़ी अटेैची में रख कर मकान मालिक से घर खाली करने की बात कर वहां से लेकर चला आया अपने घर पैना जाते वक्त मेरे द्वारा शव को रास्ते में ही फेंक दिया गया था तथा उसका आधार कार्ड आदि व चाकू जिससे मैने उसके शरीर को अलग अलग किया गया गोरखपुर से आते वक्त रास्ते में बोहाबार पुल से राप्ति नदी में फेंक दिया था।
पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा उक्त पुलिस टीम को घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपये से पुरस्कृत किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : समाज सुधारक चौधरी नरसिंह पटेल अज्ञानी को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। जनपद के परशुराम चौक सीसी रोड पर आयोजित एक सभा के...

देवरियामुख्य समाचार

फुटपाथ-पटरी दुकानदारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। सोमवार को व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे व्यापार मंडल...

देवरियामुख्य समाचार

हर घर तिरंगा अभियान देश के स्वाभिमान का प्रतीक

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के...

देवरियामुख्य समाचार

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय: डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

‘काकोरी ट्रेन एक्शन डे’ शताब्दी महोत्सव मनाया देवरिया। काकोरी ट्रेन एक्शन डे...