Home मुख्य समाचार काशी तमिल संगमम’ के दौरान अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं करायी जाएं: योगी
मुख्य समाचार

काशी तमिल संगमम’ के दौरान अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं करायी जाएं: योगी

Share
Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 17-18 दिसम्बर, 2023 के प्रस्तावित वाराणसी भ्रमण एवं काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी तन्मयता के साथ युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कार्यक्रमों के दौरान जनसामान्य को सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही रूट डायवर्जन इस तरीके से किया जाए, ताकि जनसामान्य को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
मुख्यमंत्री ने शहर में समुचित स्वच्छता व्यवस्था कराये जाने पर विशेष बल दिया। पार्काें में स्वच्छता सुनिश्चित करायी जाए। आवश्यकतानुसार इनका मैनेजमेंट स्वयंसेवी संस्थाओं को दिया जाए, ताकि इनका उचित रख-रखाव होता रहे। उन्होंने खाली प्लाॅटों से गन्दगी हटाये जाने के निर्देश दिए। सभी जनप्रतिनिधि स्वच्छता अभियान से जुड़ें। शहर में कहीं भी गंदगी न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत वाराणसी नगर निगम को पूरे शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने काशी को प्लास्टिक मुक्त करने तथा स्ट्रीट वेंडर्स का उचित पुनर्वासन करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था तथा सेफ सिटी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में अवगत कराया गया कि नगर में लगभग 24000 सी0सी0टी0वी0 कैमरे लग चुके हैं। उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोगों तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। ताकि शासन की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक जरूर पहुंचे। योजनाओं और लाभार्थियों के बीच बिचैलियों की भूमिका न होने पाए। लाभार्थी की सफल कहानी तथा उससे उसके जीवन में आये बदलाव को भी रेखांकित किया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मकानों के नक्शे से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने महायोजना के लिए मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने हेतु निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर सभी आवश्यक तैयारी कराए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किये जाएं।
मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त से एयरपोर्ट विस्तारीकरण की भी जानकारी प्राप्त की। उन्हें अवगत कराया गया कि इस कार्य के लिए 20 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ‘काशी तमिल संगमम’ के दौरान अतिथियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं कराने के साथ ही सर्दी के मौसम के दृष्टिगत आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान शहर में सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर रखा जाए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कटिंग मेमोरियल में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल तथा नमो घाट पर आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
तद्ोपरान्त मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं श्री काल भैरव मन्दिर में दर्शन पूजन किया।
समीक्षा बैठक में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु सहित जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...