Home कौशांबी कौशाम्बी : कांवडिय़ों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, महिला समेत तीन की मौत, कई घायल
कौशांबीदेशनई दिल्लीबिहारमुख्य समाचार

कौशाम्बी : कांवडिय़ों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, महिला समेत तीन की मौत, कई घायल

Share
Share

कौशाम्बी। यूपी जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। झारखंड के देवघर,अयोध्या, मथुरा सहित कई जगहों से दर्शन कर वापस झारखंड जा रहे कांवडिय़ों की बोलेरो गाड़ी सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में महिला समेत तीन कांवडिय़ों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक कांवडि़ए घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी बृजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।


हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाइवे पर हुआ जहां छत्तीसगढ़ जिले के बलरामपुर जिले से 21 कांवडि़ए बोलेरो गाड़ी से झारखंड के देवघर बाबा वैद्यनाथ, अयोध्या में भगवान राम और वाराणसी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर कई अन्य स्थानों से होकर वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे। उनकी गाड़ी सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर के पास अनियंत्रित हो गई। बोलेरो हाइवे के किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।


इस हादसे में तीन कांवडिय़ों की मौत हो गई। 18 कांवडि़ए गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने तीन कांवडिय़ों को मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...