अयोध्या। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती दुष्कर्म पीडि़त बालिका से मुलाकात की। उन्होंने बच्ची का हाल जाना तथा उसके परिजनों से मुलाकात करके उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 12 वर्षीय की बालिका के साथ दरिंदगी जैसी जघन्य घटना हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडि़त बच्ची की मां से लखनऊ में मुलाकात करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य को तत्काल पीडि़त बच्ची से मिलने के निर्देश दिये, जिसके बाद आयोग की सदस्य अयोध्या पहुंचीं।
आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बताया कि परिजनों ने उन्हें अवगत कराया कि बच्ची अक्सर खेत में काम करने जाती थी। उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ हैवानियत की गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना इस घटना के आरोपी सपा नेता मोईन खान और उसका नौकर राजू हैं। उन पर बच्ची से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
Leave a comment