Home अयोध्या अयोध्या : समदा झील में विदेशी पक्षियों के लिए बनेगा सेंटर
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : समदा झील में विदेशी पक्षियों के लिए बनेगा सेंटर

Share
Share

पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या के आसपास के इलाकों का भी विकास कर रही प्रदेश सरकार, कैफेटेरिया व पक्षियों की जानकारी देने के लिए भी बनेगा केंद्र


अयोध्या।
पर्यटन के नजरिए से अयोध्या शहर के साथ जिले के आसपास के इलाकोंको विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर समदा झील को भी संवारने का काम चल रहा है। वैटलैंड होने के कारण झील में बाहरी पक्षियों को रोकने के लिए एक सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा झील को देखने के लिए पहुंचने वाले लोगों को पक्षियों की जानकारी दी जा सके इसके लिए एक और केंद्र के निर्माण पर विचार चल रहा है। साथ ही झील की ट्रिप पर फन बढ़ाने के लिए एक कैफेटेरिया भी खोला जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है।


सोहावल तहसील में एक पौराणिक झील है। बताया जाता है कि यह प्रभु श्रीराम के समय से है। कालांतर में समदा नदी तो सूख गई, लेकिन कुछ अवशेष के रूप में झील रह गई। यह भी लंबे समय से उपेक्षित थी। अब योगी सरकार इसका जीर्णोद्धार करा रही है। सीएम योगी आदत्यिनाथ की कोशिश है कि अयोध्या से जुड़े पौराणिक स्थल गौरवशाली अतीत के साथ समृद्धशाली वर्तमान की कहानी सुनाएं। सरकार की ऐसी ही प्राथमिकता में शामिल समदा झील के दिन भी जल्द ही बहुरेंगे।


67 एकड़ में फैली है समदा झील
समदा झील आम जनमानस से जुड़े कार्यों को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार विकास को नया अमलीजामा पहना रही है। ग्राम पंचायत कोला भिटौरा मोइयाकपुर सहित तीन ग्राम पंचायतों में 67 एकड़ में फैली समदा सबसे बड़ी झील है। इसका जीर्णोद्धार तेजी से कराया जा रहा है। इस झील के जीर्णोद्धार को लेकर जिला प्रशासन 2017 के पहले भी प्रयास कर चुका है, लेकिन लाखों खर्च करने के बावजूद भी हालात नहीं बदले। जब सूबे में योगी सरकार आई तो प्रयत्न किए गए कि यहां की पौराणिकता को वर्तमान पीढ़ी जाने।


दो करोड़ रुपये की है योजना
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि इस झील की विशेषता यह भी है कि यहां स्थानीय पक्षियों के साथ प्रवासी पक्षियों (साइबेरियन, ऑस्ट्रेलियन व नेपाली) का भी जमावड़ा देखा जाता है। आसपास के जनपदों के लोग यहां के दृश्य को देखने के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो झील के कायाकल्प के बाद यहां पक्षियों के लिए भी सुरक्षा का माहौल तैयार हो जाएगा। हाल ही में दो करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसमें पक्षियों के लिए सेंटर, जानकारी देने के लिए केंद्र व कैफेटेरिया शामिल है। इसका डीपीआर शासन को भेज जा रहा है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...