Home कौशांबी कौशाम्बी : डीएम ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशाम्बी : डीएम ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Share
Share

कौशाम्बी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और गेट एवं सडक़ निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।


डीएम गल्र्स एवं ब्वायज हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान खिडक़ी तथा सेनेटरी के कार्यों को और टीम लगाकर तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने लेक्चर थियेटर में शेष फिनीशिंग कार्यों तथा ऑडिटोरियम के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने लिफ्ट लगाने और उसे चालू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनीमल होल्ड एरिया, क्लास रूम, एनाटॅामी हाल, शवलेपन कक्ष, डायनिंग हाल आदि को भी देखा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरिओम सिंह, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...