Home कौशांबी कौशांबी : मंझनपुर के उप निबंधक कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : मंझनपुर के उप निबंधक कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

Share
Share

कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को उप निबंधक कार्यालय, मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीएम ने कार्यालय में दस्तावेजों के रखरखाव एवं साफ-सफाई को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उप निबन्धक मौजूद नहीं थीं जिस पर प्रभारी अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वे चिकित्सीय अवकाश पर हैं।


जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कराने आये लोगों से बात की। उनसे परेशानी के बारे में पूछा। डीएम ने ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आज हुईं रजिस्ट्री के बारे में जानकारी की। मौके पर रजिस्टर मेनटेन नहीं था, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन होने वाली रजिस्ट्री का रजिस्टर प्रतिदिन बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी बड़ी रजिस्ट्री जांच को भेजी जाती है, उसकी जांच समयबद्ध तरीके से पूरीकी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...