Home मुख्य समाचार सिद्धार्थनगर : डीएम ने जोगिया क्षेत्र में किया सडक़ का निरीक्षण
मुख्य समाचारसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डीएम ने जोगिया क्षेत्र में किया सडक़ का निरीक्षण

Share
Share

सिद्धार्थनगर। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की ओर से विकास खण्ड जोगिया के अन्तर्गत निर्मित सडक़ का शनिवार को देवरा बाजार से पोखरभिटवा तक का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की ओर से बनाई गई सडक़ की लम्बाई और चौड़ाई को नापकर देखा। सडक़ को खोदकर भी देखा गया। सडक़ मानक के अनुरूप पायी है। सडक़ की लम्बाई 2.10 किमी. तथा चौड़ाई 3.15 मीटर मिली जो मानक अनुरूप है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सडक़ों का निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। इस अवसर पर संबधित विभाग के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...