Home कौशांबी कौशांबी : सात राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसी गदगद, बांटे लड्डू
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : सात राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसी गदगद, बांटे लड्डू

Share
Share

कौशांबी। सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली जीत की खुशी में जिले के चरवा नगर पंचायत में कांग्रेस नेताओं ने लड्डू खिलाकर लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाया।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि सात राज्य के उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से हुई जीत लोकतंत्र की जीत है। यह जीत संविधान बचाने की जीत है। युवा, छात्र और महिलाओं की जीत है जिनके भविष्य के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। इस मौके पर कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाने में अपना वोट दिया।


युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी ने कहा कि सात राज्यों की जनता ने भाजपा सरकार को करारा जवाब दिया है। यह देश भाईचारा और एकता से चलता है जिसका सबूत सात राज्यों के उपचुनाव में जनता ने दिया है।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राम बहादुर त्रिपाठी, महेंद्र मिश्रा, अशोक पाण्डेय (सभासद), नूरुद्दीन जमा, निक्की पाण्डेय, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव उदय यादव, मोहम्मद मसरूर(शाहरुख), उज्वल यादव नेवादा, हेमंत रावत , गुड्डू रैदास, रामप्रकाश, अरविंद यादव, शिवकुमार, पवन यादव, छेदीलाल पाल, अजय सिंह, विनोद सरोज, विकास राजपूत, रमेश गौतम के साथ कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...