Home देवरिया देवरिया : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share
Share

मुख्यमंत्री को भेजेंगे हस्ताक्षर वाला ज्ञापन, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

लार (देवरिया)। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर कर उसे मुख्यमंत्री को भेजे जाने की बात कही। लार बीआरसी पर शिक्षकों ने सरकार के फैसले के विरोध में नारेबाजी भी की।


प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की सहमति व असहमति पर हस्ताक्षर कराए गए। अभियान में हस्ताक्षर के दौरान किसी भी शिक्षक ने मांगे नहीं माने जाने तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सहमति नहीं दी। सभी ने असहमति पर हस्ताक्षर किए।


प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। पहले जो मांगें लंबित हैं उसे पूरा किया जाए। शिक्षक नेता शिब्लू सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 उपार्जित अवकाश, अद्र्ध अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जैसी अनेक मांगें हैं। मांगों के निराकरण का आश्वासन भी दिया गया लेकिन अभी तक मांगों को माना नहीं गया है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान सर्वेश यादव, कुलदीप सिंह, अजय यादव, राजेन्द्र वर्मा, धनजय दुबे, अंजला यादव, अरुण कुमार तिवारी, सूर्य प्रकाश वर्मा, अभय मिश्रा, बृज बिहारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...