Home अयोध्या अवध विवि : 20 सितंबर को होगा 29वां दीक्षांत समारोह
अयोध्यामुख्य समाचार

अवध विवि : 20 सितंबर को होगा 29वां दीक्षांत समारोह

Share
Share

कुलपति ने दीक्षांत समारोह को लेकर संयोजकों के साथ की बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में गुरूवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर संयोजकों के साथ बैठक की।


बैठक में कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह 20 सितंबर को होना सुनिश्चित हुआ है। समारोह के लिए 23 समितियां बनाई गई है। सभी समिति के संयोजक कार्यों में तेजी लाते हुए एक सप्ताह के अन्दर अन्य सदस्यों के नाम की सूची उपलब्ध करा दे। कुलपति ने समितियों के संयोजकों से कहा कि समारोह की तैयारियों की रूपरेखा एक सप्ताह में बना लें जिससे आगे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया सके।

कुलपति ने कहा कि एक सप्ताह में पुन: समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की जायेगी। बैठक में वित्त अधिकारी पूर्णेदु शुक्ल, परीक्षा नियत्रंक उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, इं. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...